टोंक: टोंक के स्कूल शिक्षा परिवार संघ ने भरतपुर की घटना को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया
टोंक में स्कूल शिक्षा परिवार संघ ने जिलाध्यक्ष शब्बीर नागौरी के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को पुलिस महानिदेशक के नाम ज्ञापन सौंपकर भरतपुर की घटना का विरोध जताया है साथ ही दोषी पुलिस थानाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।