गोरखपुर: गोरखपुर में हीट वेव का कहर, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, स्कूल की टाइमिंग बदली गई
गोरखपुर में हीट वेव को देखते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने स्कूलों की टाइमिंग में परिवर्तन किया है।और सभी विद्यालयों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।कि आदेश का कड़ाई से पालन करे।गोरखपुर में बुधवार सुबह से ही मौसम काफी गर्म और उमस भरा रहा।सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण लोगों को राहत नहीं मिली और दिन चढ़ते-चढ़ते तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।