खलीलाबाद: कांग्रेस कार्यालय पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि जिला अध्यक्ष की अगुवाई में मनाई गई
खलीलाबाद शहर के कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडे की अगुवाई में बुधवार की दोपहर 12:00 बजे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। वहीं जिला अध्यक्ष सहित कांग्रेस पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।