जलालाबाद: एसपी के निर्देश पर मिर्जापुर थाना प्रभारी ने थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण के दिए निर्देश
शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण के निर्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में आज सोमवार को मिर्जापुर थाना प्रभारी निरीक्षक ने थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को एक-एक कर सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित हलका इंचार्ज को जारी किए हैं।