जलालाबाद: गांव पुरेना में दबंगों ने घर में घुसकर जमकर की मारपीट, चार लोग घायल
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव पूरेना निवासी राम खिलाड़ी ने आज थाने में तहरीर देकर बताया कि रविवार को उनके पुत्र अमन,मुकेश के पुत्र साथ खेल रहा था. तभी मुकेश की पुत्री से विवाद हो गया।जिस पर मुकेश ने उनके परिवार के लोगों से गाली गलौज किया।बाद में आसपास के लोगों ने मामला शांत करा दिया। रविवार की रात में आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की.