सिंगरौली: सिंगरौली में कांग्रेस प्रवक्ता भास्कर मिश्रा के घर पर जानलेवा हमला, परिवार दहशत में, तीन पर मामला दर्ज
सिंगरौली जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता भास्कर मिश्रा के घर पर देर रात अज्ञात हमलावरों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने की सूचना है। हमले के दौरान हमलावरों और भास्कर मिश्रा के बीच झड़प भी हुई। हालांकि इस घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन हमलावरों ने घर का मुख्य गेट तोड़ दिया और मकान के कई हिस्सों को क्