अजीतमल: रास्ता पूछने पर भड़के युवक ने रिटायर्ड खंड शिक्षा अधिकारी को नाली में गिराकर पीटा, पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई
कोतवाली क्षेत्र के गांव सेंगनपुट्ठा में रास्ता पूछना एक रिटायर्ड खंड शिक्षा अधिकारी को भारी पड़ गया। गांव के ही एक युवक ने उनके साथ मारपीट कर नाली में गिरा दिया और चप्पलों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव सेंगनपुट्ठा निवासी रामस्वरूप दोहरे, जो उप बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हैं, ने पुलिस