हथुआ: मीरगंज पुलिस ने शराब तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
मीरगंज थाना की पुलिस ने मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कांड संख्या 248/25 के आरोपी छोटेलाल कुमार को गिरफ्तार किया। छोटेलाल, पिता मंगल पंडित, गोलामंडी, मीरगंज, गोपालगंज का निवासी है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान उसे हिरासत में लिया और उसके कब्जे से अवैध शराब बरामद की।