हथुआ: मीरगंज के पचफेड़ा गांव में रिटायर्ड चौकीदार की कुल्हाड़ी से हत्या, पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
मीरगंज के पचफेड़ा गाँव में बीती रात रिटायर्ड चौकीदार गोपाल चौधरी की अज्ञात व्यक्ति ने सोते समय कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की छानबीन शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी गुरुवार की सुबह 10 बजे के करीब घटनास्थल पर पहुँचकर वैज्ञानिक तरीके से जाँच की और साक्ष्य एकत्र किए।