पन्ना: पगरा में जलजीवन योजना की टंकी मंदिर की जमीन पर बनाने के विरोध में श्रद्धालुओं ने SDM को सौंपा ज्ञापन
Panna, Panna | Dec 24, 2024 कलेक्टर कार्यालय में आज 24 दिसंबर दिन मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में ग्राम पंचायत पगारा के श्रद्धालुओं ने प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन द्वारा देवी माता एवं हनुमान जी की मंदिर की जमीन पर पानी की टंकी बनवाए जाने के खिलाफ एक लिखित शिकायती आवेदन पत्र कलेक्टर पन्ना के नाम एसडीएम को सौपा।