कोरबा: कोरबा में नशे में ड्राइविंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, एक दिन में 20 चालक पकड़े गए, 1126 पर हो चुकी कार्रवाई
Korba, Korba | Jul 7, 2026 पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में जिलेभर में सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग पॉइंट बनाकर ब्रेथ एनालाइजर से वाहन चालकों की जांच की गई।जांच के दौरान 20 चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। इनमें 8 चार पहिया और 12 दो पहिया वाहन चालक शामिल हैं।