खलीलाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 4 जुलाई को जारी होगी मतदेय स्थलों की सूची
कलेक्ट्रेट सभागार में उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण को लेकर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक हुई। बताया गया कि 1200 से अधिक मतदाताओं वाले केंद्रों का विभाजन कर 8 नए मतदेय स्थल बनाए गए हैं। 4 जुलाई को प्रस्तावित सूची प्रकाशित होगी। जिले में कुल 1551 मतदेय स्थल प्रस्तावित हैं।