नदबई: नदबई ज्वेलर योगेंद्र चोपड़ा हत्याकांड मामले में SP दिगंत आनंद ने मृतक के परिवार से की मुलाकात
नदबई में 25 मार्च को हुए ज्वेलर योगेंद्र चोपड़ा लूट एवं हत्याकांड का 20 दिन बाद भी खुलासा नहीं होने से पीड़ित परिवार और शहरवासियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। इसी के चलते मृतक की पत्नी ने 15 अप्रैल से धरने पर बैठने की चेतावनी दी थी।