जहाज़पुर: जहाजपुर में 30 एंटी स्नेक वेनम डोज से बची महिला की जान
जहाजपुर में 30 एंटी स्नेक वेनम डोज से बची महिला की जान जहाजपुर। विंध्या भाटा निवासी 70 वर्षीय धापू मीणा को किंग कोबरा के डसने पर गंभीर हालत में जहाजपुर उपजिला चिकित्सालय में आज रविवार दोपहर करीब 2 बजे लाया गया। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. नईम अख्तर के नेतृत्व में चिकित्सकों ने करीब दो घंटे तक उपचार करते हुए 30 एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) डोज दीं, जिससे महिला की