खलीलाबाद: घरेलू विवाद से आहत महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में भर्ती
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घरेलू विवाद के बाद एक महिला ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। पति से कहासुनी होने पर वह नाराज हो गई थी। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और उसे तत्काल जिला अस्पताल खलीलाबाद में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। महिला की हालत पर नजर रखी जा रही है। उसके दो छोटे बच्चे भी बताए जा रहेहै