फारबिसगंज: बढ़े पारा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी गम्भीर रूप से हुई घायल
फारबिसगंज नरपतगंज एनएच 57 पर बढ़े पारा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें स्थानीय लोगों के सहयोग से आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के दौरान पति को मृत घोषित कर दिया। जबकि गम्भीर रूप से घायल पत्नी का इलाज किया जा रहा है।