भोजपुर ग्राम देवीपुरा मझरा निवासी तीरथ सिंह का कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। मलबे में दबकर मजदूर की पत्नी समेत परिवार के तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने मलबे से घायलों को निकालकर सीएचसी भोजपुर भेजा है। वहीं क्षेत्र में स्थानीय ग्रामीणों में अफरा-तफरी माहौल बना हुआ है।