चास: चाकुलिया में 5 दिन बाद बहाल होगी बिजली, नया ट्रांसफॉर्मर पहुंचा
Chas, Bokaro | Jun 5, 2026 बोकारो जिले के चाकुलिया ग्राम के टोला कुर्मीडीह में ट्रांसफॉर्मर जल जाने से पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति बंद थी। भीषण गर्मी और उमस में ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी।समस्या को गंभीरता से लेते हुए सांसद प्रतिनिधि अरविंद दुबे और स्थानीय युवकों ने पहल की। उनके संयुक्त प्रयास से शुक्रवार समय एक बजे 200 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया गया।