मुज़फ्फरनगर: आजाद समाज पार्टी ने पढ़ाई, रोजगार और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
मुजफ्फरनगर से 20 हजार लोगों को लेकर आजाद समाज पार्टी 26 नवंबर को लखनऊ में बड़ी रैली करने जा रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता उपकार बावरा ने शिक्षा, रोजगार, महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर सरकार पर निशाना साधा। साथ ही चंद्रशेखर आजाद को यूपी का मुख्यमंत्री बनाने का दावा किया गया। संगठन में भी बड़े सुधार किए गए हैं।