कोल: शाहजमाल में जल भराव से आम जीवन अस्त-व्यस्त, घरों में 3 फ़ीट तक भरा पानी #jansamasya
Koil, Aligarh | Jun 30, 2025 शाह जमाल क्षेत्र में भीषण जल भराव से आम जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इलाके में बरसात के चलते 3 फीट तक जल भराव है जिसके चलते पानी घरों में घुस गया है। दर्जनों की तादात में क्षेत्र में झोपड़िया में रह रहे लोगों के आशियाने तक डूब गए हैं। स्थानीय लोगों के घरों में करीब 3 फीट तक पानी भर गया है जिसके चलते लोगों का लाखों रुपए का सामान तक खराब हो गया है।