कोल: सड़क हादसे में घायल युवक की अलीगढ़ के JN मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पीएम
Koil, Aligarh | Jun 29, 2025 सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। हादसा शनिवार देर रात्रि कस्बा चन्दौसी के पास हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौप दिया। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा है। जनपद एटा के थाना नया गांव के मोहल्ला प्रतापुर के रहने वाले ग्रीश सिंह किसान हैं।