मंडला: ग्राम पंचायत अहमदपुर-ककनू में बाल विवाह पर त्वरित कार्रवाई, महिला-बाल विकास विभाग और पुलिस टीम ने विवाह रुकवाया
Mandla, Mandla | Apr 22, 2026 परियोजना मण्डला के ग्राम पंचायत अहमदपुर एवं परियोजना ग्राम ककनू में बुधवार को दोपहर 3 बजे बाल विवाह की सूचना प्राप्त होते ही महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित विवाह स्थलों पर पहुंचकर कार्रवाई की। टीम द्वारा बालक/बालिका के माता-पिता एवं परिजनों को बाल विवाह न करने के लिए समझाइश दी गई ।