राजपुर: राजपुर में खाद्य सुरक्षा मिशन से किसानों को राहत, सस्ते बीज वितरण से 200 किसानों को मिलेगा लाभ
Rajpur, Buxar | Apr 18, 2026 राजपुर प्रखंड स्थित किसान भवन परिसर में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के तहत बीज वितरण कार्यक्रम शनिवार को 12:30 बजे अपराह्न में आयोजित हुआ। योजना के तहत किसानों को उन्नत किस्म के बीज बाजार मूल्य से काफी कम दर पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि खेती को बढ़ावा मिले। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ऋषिकेश यादव ने बताया कि किसानों को आर्थिक राहत मिलेगी।