जांजगीर: जांजगीर चांपा जिले में नीट यूजी की तैयारियों का कलेक्टर और एसपी ने लिया जायजा, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
जांजगीर-चांपा में आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, सीसीटीवी, विद्युत आपूर्ति और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।