झींकपानी: ACC फैक्टरी बचाने को 48 घंटे भूख हड़ताल, मजदूरों ने अडानी पर लगाया बर्बाद करने का आरोप
झींकपानी स्थित ACC कंपनी बचाने और मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए मजदूरों ने 48घंटे के भूख हड़ताल सह धरना प्रदर्शन शुरू किया गया, धरना स्थल मे मजदूर नेता जॉन मिरन मुंडा ने कहा हम ACC कंपनी बचाने और मजदूरों को पलायन से बचाने के लिए भूख हड़ताल पर बैठे है उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा अडानी ने कारखाना को बर्बाद कर दिया, मजदूरों से जबरन VRS लिया जा रहा है