नेपानगर: नेपा लिमिटेड में औद्योगिक सुरक्षा दिवस: शपथ, सम्मान और सजगता के संकल्प से गुंजा परिसर
नेपा लिमिटेड में बुधवार को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा निदेशालय, मध्यप्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों के तहत औद्योगिक सुरक्षा दिवस मनाया गया। सीएमडी कमोडोर अरविंद वढेरा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की शुरुआत अनाम श्रमिक स्थल पर माल्यार्पण से हुई। मुख्य महाप्रबंधक राम अलागेसन ने सुरक्षा शपथ दिलाते हुए कहा कि सुरक्षा विकल्प नहीं, जीवन का अनिवार्य अनुशासन है।