भीलवाड़ा: भीलवाड़ा पुलिस ने आईपीएल सट्टे पर दो ठिकानों पर छापा, 34 मोबाइल, 4 लैपटॉप, टैबलेट और ₹1.81 लाख कैश बरामद
जिले में ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर संगठित सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई में 34 मोबाइल, 4 लैपटॉप, 2 टैबलेट, 3 पेन ड्राइव, नोट गिनने की मशीन और 1.81 लाख रुपये नकद जब्त किए गए हैं। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।