कोईलवर: दुर्जन चक गांव में आकाशीय बिजली गिरने से गर्भवती गाय की हुई मौत, किसान को हुआ भारी नुक़सान
कोईलवर के दुर्जनचक गांव में सोमवार को तेज आंधी-बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक गर्भवती गाय की मौत हो गई। मृत गाय गांव के किसान रामजी राय की थी, जो उनके परिवार की आजीविका का मुख्य आधार थी। किसान रामजी राय ने देर रात 10:30 बताया कि गए लगभग 7 महीने की गर्भवती थी और दूध है उत्पादन के जरिए परिवार का भरण पोषण होता था इस घटना से उन्हें भारी क्षति हुई है।