Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand

Railway Bihar Police daroga constable exam mein aane wale question GK question Ritik Roshan gk sir

Banka, Banka | Feb 24, 2026

MORE NEWS

जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल के निर्देशानुसार श्रावणी मेला 2026 के दौरान कांवरिया श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कांवरिया पथ पर व्यापक स्तर पर लगातार साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

    श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा वे सुल्तानगंज से देवघर की यात्रा के दौरान बांका जिले से स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुखद अनुभव के साथ गुजरें, इसके लिए स्वच्छता टीम द्वारा कांवरिया पथ पर नियमित रूप से साफ-सफाई, कचरा संग्रहण एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

     कांवरिया पथ पर स्थित सभी दुकानों के सामने कूड़ेदान  लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। श्रद्धालुओं एवं दुकानदारों को कूड़ेदान का नियमित उपयोग करने के लिए जागरूक एवं प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही, कूड़ेदान का उपयोग नहीं करने वाले दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं।
कांवरिया पथ पर जहां-जहां भी कचरा एकत्रित हो रहा है, वहां नियमित रूप से साफ-सफाई कराई जा रही है। स्वच्छता रथ के माध्यम से कचरे का संग्रहण कर उसे निर्धारित स्थल तक पहुंचाकर वैज्ञानिक तरीके से निष्पादित किया जा रहा है, जिससे संपूर्ण कांवरिया पथ स्वच्छ एवं व्यवस्थित बना रहे।

     कांवरिया पथ पर स्थित सभी सरकारी धर्मशालाओं, पर्यटन विभाग की संरचनाओं, टेंट सिटी तथा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई अन्य सुविधाओं की नियमित साफ-सफाई के लिए 24×7 स्वच्छता कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। स्वच्छता कर्मी लगातार इन स्थलों पर सफाई अभियान संचालित कर रहे हैं। धर्मशालाओं एवं टेंट सिटी में जमा कचरे का नियमित निष्पादन किया जा रहा है तथा सभी शौचालयों एवं स्नानागारों की साफ-सफाई और स्वच्छता सुनिश्चित की जा रही है।
कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल द्वारा स्वच्छता कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को श्रावणी मेला के दौरान स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

     जिला प्रशासन सभी कांवरिया श्रद्धालुओं, दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से अपील करता है कि कांवरिया पथ एवं आसपास के क्षेत्रों की स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। कृपया कचरा केवल निर्धारित कूड़ेदानों में ही डालें, एकल-उपयोग प्लास्टिक के उपयोग से बचें तथा सार्वजनिक स्थलों, धर्मशालाओं, टेंट सिटी, शौचालयों एवं स्नानागारों को स्वच्छ रखने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। आपका सहयोग न केवल स्वच्छ एवं सुंदर श्रावणी मेला के आयोजन में सहायक होगा, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, स्वस्थ एवं सुखद यात्रा सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar

जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल के निर्देशानुसार श्रावणी मेला 2026 के दौरान कांवरिया श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कांवरिया पथ पर व्यापक स्तर पर लगातार साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा वे सुल्तानगंज से देवघर की यात्रा के दौरान बांका जिले से स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुखद अनुभव के साथ गुजरें, इसके लिए स्वच्छता टीम द्वारा कांवरिया पथ पर नियमित रूप से साफ-सफाई, कचरा संग्रहण एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। कांवरिया पथ पर स्थित सभी दुकानों के सामने कूड़ेदान लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। श्रद्धालुओं एवं दुकानदारों को कूड़ेदान का नियमित उपयोग करने के लिए जागरूक एवं प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही, कूड़ेदान का उपयोग नहीं करने वाले दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। कांवरिया पथ पर जहां-जहां भी कचरा एकत्रित हो रहा है, वहां नियमित रूप से साफ-सफाई कराई जा रही है। स्वच्छता रथ के माध्यम से कचरे का संग्रहण कर उसे निर्धारित स्थल तक पहुंचाकर वैज्ञानिक तरीके से निष्पादित किया जा रहा है, जिससे संपूर्ण कांवरिया पथ स्वच्छ एवं व्यवस्थित बना रहे। कांवरिया पथ पर स्थित सभी सरकारी धर्मशालाओं, पर्यटन विभाग की संरचनाओं, टेंट सिटी तथा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई अन्य सुविधाओं की नियमित साफ-सफाई के लिए 24×7 स्वच्छता कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। स्वच्छता कर्मी लगातार इन स्थलों पर सफाई अभियान संचालित कर रहे हैं। धर्मशालाओं एवं टेंट सिटी में जमा कचरे का नियमित निष्पादन किया जा रहा है तथा सभी शौचालयों एवं स्नानागारों की साफ-सफाई और स्वच्छता सुनिश्चित की जा रही है। कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल द्वारा स्वच्छता कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को श्रावणी मेला के दौरान स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। जिला प्रशासन सभी कांवरिया श्रद्धालुओं, दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से अपील करता है कि कांवरिया पथ एवं आसपास के क्षेत्रों की स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। कृपया कचरा केवल निर्धारित कूड़ेदानों में ही डालें, एकल-उपयोग प्लास्टिक के उपयोग से बचें तथा सार्वजनिक स्थलों, धर्मशालाओं, टेंट सिटी, शौचालयों एवं स्नानागारों को स्वच्छ रखने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। आपका सहयोग न केवल स्वच्छ एवं सुंदर श्रावणी मेला के आयोजन में सहायक होगा, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, स्वस्थ एवं सुखद यात्रा सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Banka, Bihar | Aug 6, 2026

जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल द्वारा आज सखी वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं, कर्मियों की उपस्थिति तथा उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में केंद्र पर केवल एक महिला होमगार्ड उपस्थित पाई गई। अन्य कर्मियों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने पर महिला होमगार्ड ने बताया कि केंद्र में केंद्र प्रशासक एवं  कार्यालय सहायक प्रतिनियुक्त हैं, किंतु निरीक्षण के समय दोनों कर्मी अनुपस्थित थीं।
इस पर जिला पदाधिकारी ने दोनों कर्मियों से अनुपस्थिति के संबंध में कारण-पृच्छा करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।
निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेंटर के बाहरी परिसर में घास एवं झाड़ियां उगी हुई पाई गईं। इस पर जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, बांका को परिसर की तत्काल साफ-सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
केंद्र के अंदर निरीक्षण के दौरान केवल एक-दो कमरे खुले पाए गए, जबकि अन्य कमरों में ताले लगे हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि वन स्टॉप सेंटर में घरेलू हिंसा एवं अन्य प्रकार की प्रताड़ना से पीड़ित महिलाओं को अस्थायी आश्रय, परामर्श, कानूनी सहायता तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि केंद्र का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा सभी कर्मी निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर पीड़ित महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराएं।

जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल द्वारा आज सखी वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं, कर्मियों की उपस्थिति तथा उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में केंद्र पर केवल एक महिला होमगार्ड उपस्थित पाई गई। अन्य कर्मियों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने पर महिला होमगार्ड ने बताया कि केंद्र में केंद्र प्रशासक एवं कार्यालय सहायक प्रतिनियुक्त हैं, किंतु निरीक्षण के समय दोनों कर्मी अनुपस्थित थीं। इस पर जिला पदाधिकारी ने दोनों कर्मियों से अनुपस्थिति के संबंध में कारण-पृच्छा करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेंटर के बाहरी परिसर में घास एवं झाड़ियां उगी हुई पाई गईं। इस पर जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, बांका को परिसर की तत्काल साफ-सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। केंद्र के अंदर निरीक्षण के दौरान केवल एक-दो कमरे खुले पाए गए, जबकि अन्य कमरों में ताले लगे हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि वन स्टॉप सेंटर में घरेलू हिंसा एवं अन्य प्रकार की प्रताड़ना से पीड़ित महिलाओं को अस्थायी आश्रय, परामर्श, कानूनी सहायता तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि केंद्र का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा सभी कर्मी निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर पीड़ित महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराएं।

Banka, Bihar | Aug 6, 2026

आज मद्यनिषेध विभाग, बांका द्वारा जब्त कुल 83 कांडों में बरामद 10,372.615 लीटर शराब का विनष्टीकरण मद्यनिषेध विभाग के कार्यालय परिसर, महेशाडीह, बांका में जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की उपस्थिति में विभागीय निर्देशों के अनुरूप किया गया। विनष्टीकरण की संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
विनष्टीकरण के दौरान 865.100 लीटर देशी शराब एवं 9,507.515 लीटर विदेशी शराब को नष्ट किया गया। बरामद विदेशी शराब का अनुमानित मूल्य ₹1,14,00,000 तथा देशी शराब का अनुमानित मूल्य ₹2,60,000 है। इस प्रकार विनष्ट की गई शराब का कुल अनुमानित मूल्य ₹1,16,59,500 है।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जाए तथा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने जिले के तीनों चेकपोस्ट—भलजोर चेकपोस्ट (बौंसी–हंसडीहा रोड, भलजोर के समीप), दर्दमारा चेकपोस्ट (कटोरिया–देवघर रोड, दर्दमारा, थाना चान्दन के समीप) एवं फत्तुचक चेकपोस्ट (धोरैया–बसंतराय (गोड्डा) रोड, फत्तुचक, थाना धोरैया के समीप)—पर तीनों पालियों में 24×7 वाहनों एवं व्यक्तियों की सघन जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, मद्यनिषेध विभाग के अंतर्गत संचालित मद्यनिषेध थाना, सदर बांका एवं मद्यनिषेध थाना, कटोरिया को भी लगातार छापेमारी एवं जांच अभियान संचालित करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान मद्यनिषेध कार्यालय तक जाने वाली सड़क की स्थिति खराब पाई गई। इस पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश दिया।
वर्तमान में शराब का विनष्टीकरण कार्यालय परिसर में किए जाने के कारण जिला पदाधिकारी ने अंचल अधिकारी को उपयुक्त भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया, ताकि भविष्य में कार्यालय परिसर के बाहर सुरक्षित एवं व्यवस्थित स्थान पर शराब के विनष्टीकरण के साथ-साथ मद्यनिषेध विभाग द्वारा जब्त किए जाने वाले वाहनों के सुरक्षित रख-रखाव की भी समुचित व्यवस्था की जा सके।
इसके अतिरिक्त जिला पदाधिकारी ने मद्यनिषेध कार्यालय जाने वाले मार्ग पर आवश्यक साइनेज (Signage) स्थापित कराने का निर्देश दिया, ताकि आमजन को कार्यालय तक पहुँचने में सुविधा हो तथा आवश्यक सूचनाएँ एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी सहज रूप से उपलब्ध हो सके।

आज मद्यनिषेध विभाग, बांका द्वारा जब्त कुल 83 कांडों में बरामद 10,372.615 लीटर शराब का विनष्टीकरण मद्यनिषेध विभाग के कार्यालय परिसर, महेशाडीह, बांका में जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की उपस्थिति में विभागीय निर्देशों के अनुरूप किया गया। विनष्टीकरण की संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। विनष्टीकरण के दौरान 865.100 लीटर देशी शराब एवं 9,507.515 लीटर विदेशी शराब को नष्ट किया गया। बरामद विदेशी शराब का अनुमानित मूल्य ₹1,14,00,000 तथा देशी शराब का अनुमानित मूल्य ₹2,60,000 है। इस प्रकार विनष्ट की गई शराब का कुल अनुमानित मूल्य ₹1,16,59,500 है। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जाए तथा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जिले के तीनों चेकपोस्ट—भलजोर चेकपोस्ट (बौंसी–हंसडीहा रोड, भलजोर के समीप), दर्दमारा चेकपोस्ट (कटोरिया–देवघर रोड, दर्दमारा, थाना चान्दन के समीप) एवं फत्तुचक चेकपोस्ट (धोरैया–बसंतराय (गोड्डा) रोड, फत्तुचक, थाना धोरैया के समीप)—पर तीनों पालियों में 24×7 वाहनों एवं व्यक्तियों की सघन जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, मद्यनिषेध विभाग के अंतर्गत संचालित मद्यनिषेध थाना, सदर बांका एवं मद्यनिषेध थाना, कटोरिया को भी लगातार छापेमारी एवं जांच अभियान संचालित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मद्यनिषेध कार्यालय तक जाने वाली सड़क की स्थिति खराब पाई गई। इस पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश दिया। वर्तमान में शराब का विनष्टीकरण कार्यालय परिसर में किए जाने के कारण जिला पदाधिकारी ने अंचल अधिकारी को उपयुक्त भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया, ताकि भविष्य में कार्यालय परिसर के बाहर सुरक्षित एवं व्यवस्थित स्थान पर शराब के विनष्टीकरण के साथ-साथ मद्यनिषेध विभाग द्वारा जब्त किए जाने वाले वाहनों के सुरक्षित रख-रखाव की भी समुचित व्यवस्था की जा सके। इसके अतिरिक्त जिला पदाधिकारी ने मद्यनिषेध कार्यालय जाने वाले मार्ग पर आवश्यक साइनेज (Signage) स्थापित कराने का निर्देश दिया, ताकि आमजन को कार्यालय तक पहुँचने में सुविधा हो तथा आवश्यक सूचनाएँ एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी सहज रूप से उपलब्ध हो सके।

Banka, Bihar | Aug 6, 2026

जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल के निर्देशानुसार श्रावणी मेला-2026 के दौरान बाल श्रम के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान के तहत कांवरिया पथ पर विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
इस अभियान का उद्देश्य श्रद्धालुओं एवं आमजन को बाल श्रम के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा प्रत्येक बच्चे के शिक्षा, सुरक्षा एवं संरक्षण के अधिकार के प्रति संवेदनशील बनाना है।
नुक्कड़ नाटक का आयोजन बेलहर प्रखंड के लुल्ला शिवलोक, चांदन प्रखंड के अबरखा धर्मशाला एवं दुम्मा बॉर्डर तथा कटोरिया प्रखंड के कांवरिया धर्मशाला एवं इनारवरण धर्मशाला में किया गया।
जिला प्रशासन, बांका द्वारा सभी श्रद्धालुओं एवं आमजन से अपील की गई है कि बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानपूर्ण बचपन उपलब्ध कराने में सहयोग करें। आइए, मिलकर बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लें।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar

जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल के निर्देशानुसार श्रावणी मेला-2026 के दौरान बाल श्रम के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान के तहत कांवरिया पथ पर विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य श्रद्धालुओं एवं आमजन को बाल श्रम के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा प्रत्येक बच्चे के शिक्षा, सुरक्षा एवं संरक्षण के अधिकार के प्रति संवेदनशील बनाना है। नुक्कड़ नाटक का आयोजन बेलहर प्रखंड के लुल्ला शिवलोक, चांदन प्रखंड के अबरखा धर्मशाला एवं दुम्मा बॉर्डर तथा कटोरिया प्रखंड के कांवरिया धर्मशाला एवं इनारवरण धर्मशाला में किया गया। जिला प्रशासन, बांका द्वारा सभी श्रद्धालुओं एवं आमजन से अपील की गई है कि बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानपूर्ण बचपन उपलब्ध कराने में सहयोग करें। आइए, मिलकर बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लें। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Banka, Bihar | Aug 6, 2026

जिला पदाधिकारी श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मिनी सभागार में भूमि एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित मामलों की  समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 

बैठक  में जिला पदाधिकारी ने भूमि संबंधी मामलों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि जिले की गैर मजरूआ भूमि पर अवैध रूप से कायम सभी जमाबंदियों की पहचान कर मिशन मोड में विशेष अभियान चलाया जाए। सभी अंचल अधिकारियों को अवैध जमाबंदी रद्द करने का प्रस्ताव शीघ्र समर्पित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी, बांका एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता, बांका को प्रतिदिन इसकी मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि भूमि जमाबंदी रद्दीकरण से प्राप्त होने वाली भूमि का विवरण संकलित कर लैंड बैंक तैयार किया जाए, ताकि भविष्य की विकासात्मक योजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराई जा सके।
 जिला पदाधिकारी ने आपदा से संबंधित लंबित अनुग्रह अनुदान के समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया  कि  अंचलवार लंबित मामलों एवं अभिलेखों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अभिलेखों का निष्पादन एवं त्वरित कार्रवाई करना सुनिश्चित करें । जिला पदाधिकारी ने सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को लंबित अभिलेखों का निरंतर अनुश्रवण करने तथा अनुग्रह अनुदान भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मिनी सभागार में भूमि एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने भूमि संबंधी मामलों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि जिले की गैर मजरूआ भूमि पर अवैध रूप से कायम सभी जमाबंदियों की पहचान कर मिशन मोड में विशेष अभियान चलाया जाए। सभी अंचल अधिकारियों को अवैध जमाबंदी रद्द करने का प्रस्ताव शीघ्र समर्पित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी, बांका एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता, बांका को प्रतिदिन इसकी मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि भूमि जमाबंदी रद्दीकरण से प्राप्त होने वाली भूमि का विवरण संकलित कर लैंड बैंक तैयार किया जाए, ताकि भविष्य की विकासात्मक योजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराई जा सके। जिला पदाधिकारी ने आपदा से संबंधित लंबित अनुग्रह अनुदान के समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया कि अंचलवार लंबित मामलों एवं अभिलेखों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अभिलेखों का निष्पादन एवं त्वरित कार्रवाई करना सुनिश्चित करें । जिला पदाधिकारी ने सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को लंबित अभिलेखों का निरंतर अनुश्रवण करने तथा अनुग्रह अनुदान भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Banka, Bihar | Aug 6, 2026

Railway Bihar Police daroga constable exam mein aane wale question GK question Ritik Roshan gk sir - Banka News