मझौलिया के भट्ट टोला में चोरी, पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच
मझौलिया थाना क्षेत्र के महोदीपुर पंचायत स्थित भट्ट टोला गांव में बुधवार की रात चोरों ने मोहन सिंह के घर को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह होने पर इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मझौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। चोरी की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा संभावित संदिग्धों की पहचान में जुटी है। फिलहाल चोरी गए सामान की पूरी सूची तैयार की जा रही है। पीड़ित परिवार ने जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और सामान की बरामदगी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक जांच और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले का शीघ्र खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद गांव के लोगों में दहशत का माहौल है।