डौण्डी: सुशासन तिहार के दूसरे दिन बालोद में जनसमस्या शिविरों की धूम, हजारों आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण
Dondi, Balod | May 5, 2026 जिले में दूसरे दिन आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और शहरी नागरिकों की भागीदारी देखने को मिली। बालोद विकासखंड के ग्राम खपरी और नगर पालिका दल्लीराजहरा में आयोजित शिविरों में हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिया गया। ग्राम खपरी में आयोजित शिविर में 4505 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 3938 का मौके पर निराकरण किया गया ।