मां के वियोग में भी जनसेवा का दायित्व निभा रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेमरा से चला रहे सरकार
मां को खोने का दर्द शब्दों में बयां करना आसान नहीं होता। यह वह पीड़ा है, जिसे एक बेटा ही गहराई से महसूस कर सकता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इन दिनों इसी मातृ-वियोग से गुजर रहे हैं। उनकी मां रूपी सोरेन के निधन से परिवार शोक में डूबा है। इस गहरे दुख के बीच भी मुख्यमंत्री ने जनसेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाना जारी रखा है।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नेमरा से ही सरकारी कामकाज का संचालन कर रहे हैं। मां के निधन के बाद भावनात्मक रूप से कठिन इस समय में भी वे अपने संवैधानिक और प्रशासनिक दायित्वों के प्रति प्रतिबद्ध नजर आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री का संदेश है कि निजी जीवन में गहरा दुख होने के बावजूद जनता के प्रति जिम्मेदारियां बनी रहती हैं। मां का साया उठ जाना जीवन की ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं, लेकिन जनसेवा का दायित्व भी महत्वपूर्ण है।
एक ओर मां को खोने का असहनीय दुख, दूसरी ओर राज्य की जनता के प्रति जिम्मेदारी हेमंत सोरेन के जीवन का यह समय भावनाओं और कर्तव्य के बीच संतुलन की कठिन घड़ी है।
#apnagiridihnews #maa #RupiSoren #HemantSoren #jharkhand #JharkhandNews #नेमरा