मोहड़ा: मोहड़ा प्रखंड में सहयोग शिविर एवं सहयोग जन कल्याण शिविर में अधिकांश आवेदनों का हुआ निष्पादन
Muhra, Gaya | Jun 16, 2026 मोहड़ा प्रखंड परिसर एवं अरई पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदनों का लगभग पूरी तरह निष्पादन कर दिया गया है। इस संबंध में मोहड़ा बीडीओ मुकेश कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि अरई पंचायत सरकार भवन में लगे शिविर में कुल 73 आवेदन प्राप्त हुए थे।