लातेहार: स्वर्गीय एसएस नैय्यर जमाल स्मृति चित्रांकन प्रतियोगिता 11 अक्टूबर को होगी
पलामू की मासूम आर्ट ग्रुप (डाल्टनगंज) के तत्वावधान में मुख्यमंत्री बालिका उत्कृष्ट विद्यालय (केजी स्कूल) डाल्टनगंज के सहयोग से आगामी 11 अक्टूबर को स्व एसएस नैय्यर जमाल स्मृति चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। मासूम आर्ट ग्रुप के निदेशक सह वरीय रंगकर्मी सैकत चटर्जी ने शनिवार की दोपहर करीब एक बजे जानकारी दी।