टीकमगढ़: माची गांव निवासी एक महिला ने ससुराल वालों द्वारा मारपीट करने का लगाया आरोप, अस्पताल लेकर पहुंचे मायके वाले
जिले के माची गांव में एक महिला के साथ मारपीट हुई है। घायल महिला का नाम विनीता नापित बताया गया है। परिजन ने बताया कि महिला के पति ने आपसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट की और फिर सास ससुर देवर देवरानी ने भी मारपीट कर दी। घटना में घायल महिला का दांत टूट गया है।