लखीसराय: लखीसराय में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा के लिए 13 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
लखीसराय पुलिस द्वारा मंगलवार अपराह्न 2:15 बजे अपने सोशल मीडिया साइट के माध्यम से साझा की गई जानकारी के मुताबिक बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा के मौके पर जिले के सभी 13 परीक्षा केद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए. केद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण हो सके.