सिराथू: परसीपुर में सरकारी खड़ंजा उखड़कर आम लोगों का रास्ता रोकने की शिकायत पड़ोसी महिला ने एसडीएम से की
सिराथू तहसील क्षेत्र के परसीपुर गाँव की रहने वाली बेला देवी ने रविवार को एसडीएम से पड़ोसी शिवदास की शिकायत किया है। महिला ने बताया है कि बरसों पुराना खड़ंजा जो सड़क के रूप में था उसे उनके पड़ोसी अपने तीनों लड़कों के साथ मिलकर उखाड़ कर खत्म कर रहा है।जिस पर वह कब्जा करना चाहता है। बताया कि उसके टोकने पर इन लोगों ने मारने की धमकी भी दिया, कार्रवाई की मांग की।