सिराथू: चक चमरूपुर में कानपुर से बनारस जा रहे ट्रक में लगी आग, कार्पेट और अगरबत्ती के केमिकल से हुआ हादसा
शनिवार सुबह कोखराज थाना इलाके के चक चमरूपुर गांव में एक ट्रक में आग लग गई।आग लगने से लाखों रुपए का सामान जल गया है। कुछ सामान को ट्रक से उतर कर बचा लिया गया है।चालक जिलानी इसी गांव का रहने वाला है जो माल लादकर जा रहा था। शुक्रवार रात घर पर रुक गया था सुबह लोगों ने सूचना दी कि ट्रक में आग लग गई है। लोगों ने मिलकर कुछ सामान उतार लिया। पुलिस जांच में जुट गई है।