सिराथू: गर्मी से राहत के लिए दोस्तों के साथ गंगा नदी नहाने गया किशोर सिहोरी घाट पर समाया, शाम तक नहीं पता चल सका
कोखराज थाना क्षेत्र के सिहोरी गाँव के रहने वाले तीन दोस्त गंगा नदी में नहाने गए थे।15 वर्षीय आलीशान गहरे पानी में समा गया।शनिवार दोपहर से लेकर शाम तक गोताखोरों की टीम ने सर्च अभियान चलाया लेकिन कोई पता नहीं चल पाया।परिवार के लोग और गाँव के लोग नदी किनारे पहुंचे हैं।पुलिस भी मौजूद है।