सिराथू: सयारा गेस्ट हाउस में भाजपा सांसद ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, ऑपरेशन सिंदूर पर कहा- कांग्रेस पार्टी गैर जिम्मेदार
मोदी सरकार की 11 सालों की उपलब्धियां को गिराने के लिए भाजपा सांसद और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह शनिवार दोपहर सयारा गेस्ट हाउस पहुंचे थे। जहां पर प्रेस वार्ता कर उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान पत्रकारों ने कांग्रेस से संबंधित ऑपरेशन सिंदूर पर उनसे सवाल किया तो उन्होंने जवाब देते हुए कांग्रेस को एक गैर जिम्मेदार पार्टी ठहराया है।