सिराथू: लोडर गाड़ियों और ट्रैक्टर ट्रॉलियों में भरकर कड़ा आने वाले लोगों के कारण फ़ैली अव्यवस्था, सड़क पर रहता है खतरा <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
शनिवार दोपहर लगातार कई ट्रैक्टर में दर्जनों की संख्या में भरकर लोग कड़ा आते और जाते हुए दिखाई दिए हैं।बताया जाता है कि ट्रैक्टर ट्राली और लोडर गाड़ियों में प्रतिदिन सैनी कड़ा मार्ग पर लोग आते जाते दिखते हैं। स्थानीय तीन पहिया वाहन चालकों ने कहा है कि सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है क्योंकि हादसे का डर बना रहता है।जरा सी चूक होने पर बड़ा हादसा हो सकता है।