खूंटपानी: पान्ड्राशाली चौक में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन
आदिवासियों को "वनवासी" कहे जाने के विरोध में खूंटपानी प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार शाम लगभग 5:30 बजे पान्ड्राशाली चौक में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रखंड अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि सकरी दोंगो के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एवं पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन का पुतला दहन किया गया। इस