लालगंज: सरायमोहन दुर्गा मंदिर के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से किसान की मौत, अज्ञात वाहन और चालक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के सरायमोहन गांव स्थित दुर्गा मंदिर के पास हाइवे कट पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया । मिर्जा जगदीशपुर निवासी 55 वर्षीय इंदल सरोज पुत्र स्वर्गीय बलजोर सड़क पार कर रहे थे । तभी जिला मुख्यालय की ओर जा रहे अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी । घायल इंदल सरोज को 108 एम्बुलेंस से सीएचसी बरदह ले जाया गया ।