शामली: डीएम शामली आलोक यादव ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के दिए निर्देश
Shamli, Shamli | Sep 29, 2026 मंगलवार को डीएम शामली आलोक यादव ने कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रगति एवं निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही होगी।