महोबा: भटीपुरा मोहल्ले में पैसे चोरी कर नशा करने पर पिता और भाई ने युवक को पीटा, वीडियो हुआ वायरल
Mahoba, Mahoba | Apr 25, 2026 घर से पैसे चोरी कर नशा करने पर युवक की पिता और छोटे भाई ने पिटाई कर दी। युवक ऊधम ने 2000 रुपये निकालकर शराब में खर्च कर दिए थे। नाराज पिता फूलचंद्र पाल ने उसे डंडों से पीटा, जबकि छोटा भाई पकड़े रहा। युवक रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन पिटाई जारी रही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में चर्चा है।