खंडार नगर पालिका के नवनियुक्त चेयरमैन राजेश खटीक ने संभाला पदभार, विधायक जितेंद्र गोठवाल रहे मौजूद
खंडार। नगर पालिका खंडार के नवनियुक्त चेयरमैन राजेश खटीक के पदभार ग्रहण समारोह में खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक ने नवनियुक्त चेयरमैन को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह में पार्षदगण, मंडल अध्यक्ष, चुनाव प्रभारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व प्रधान नरेंद्र चौधरी, गोविंद शुक्ला सहित पत्रकार बंधु एवं नगरवासी मौजूद रहे।
विधायक जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि डबल इंजन सरकार के संकल्प के अनुरूप खंडार के विकास को नई गति दी जाएगी। नगर में विकास कार्यों, जनहित के कार्यों और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों से विकसित और समृद्ध खंडार के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया।
Gangapur, Sawai Madhopur | Oct 12, 2026