🌊 गंडक के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट! 🚨
📍 कोनहारा घाट, हाजीपुर | 28 सितंबर 2026
जिला पदाधिकारी, वैशाली ने आज कोनहारा घाट का निरीक्षण कर गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर एवं घाट की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान आमजन की सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को लगातार निगरानी, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
🔎 जलस्तर में होने वाले बदलाव की नियमित मॉनिटरिंग तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
⚠️ आमजन से अपील
गंडक के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी एवं घाट के गहरे पानी वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं। बच्चों को नदी एवं जलमग्न क्षेत्रों से दूर रखें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
📢 अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचित करें।
☎️ 24×7 जिला आपदा नियंत्रण कक्ष:
06224-260233 / 06224-260234
🛡️ नागरिकों की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Disaster Management Department Govt. of Bihar
#DistrictAdministrationVaishali #Vaishali #GandakRiver #FloodAlert #PublicSafety
16 views | Vaishali, Bihar | Sep 28, 2026