कुम्भराज: कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट में की जनसुनवाई, 192 आवेदकों ने दिए शिकायती आवेदन, दो लोगों को मिली आर्थिक सहायता
Kumbhraj, Guna | May 5, 2026 गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने कलेक्ट कार्यालय में 5 में को जिला स्तरीय जनसुनवाई की। जिले के सभी पांचो ब्लॉक तहसील के ग्रामीण शहरी क्षेत्र के 192 लोगों ने शिकायती आवेदन दिए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। कहा, जन समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। डीएम ने जनसुनवाई में दो लोगो को 10 10 हजार की आर्थिक सहायता दी।