सिमडेगा: करोड़ों की स्विपिंग मशीनें जंग खा रही हैं, जनता धूल झेलने को मजबूर
सिमडेगा नगर परिषद में करोड़ों की स्विपिंग मशीन बेकार पड़ी है और शहर की जनता धूल झेलने को मजबूर है। नगर उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल रिंकू ने इस पर शुक्रवार को 2 बजे सवाल उठाते हुए कहा कि मशीन होने के बावजूद सफाई व्यवस्था ठप है। आखिर जिम्मेदार कौन है और कब सुधरेगी व्यवस्था?