बंजरिया: बंजरिया पुलिस ने न्यायालय के तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
बंजरिया पुलिस न्यायालय के तीन वारंटी को गिरफ्तार कर बुधवार दो बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि चैलाहा कोठी निवासी मुन्ना सहनी के खिलाफ़ न्यायालय द्वारा टीआर नम्बर 756/26 के तहत वारंट निर्गत हुआ था। जबकि पकड़िया निवासी सुरेंद्र राय व राजकुमार के नाम से टीआर नम्बर 3309/24 निर्गत हुआ था। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर सुपुर्द की है।